Advertisement Carousel

नक्सली हमले का खतरा और बारिश के बिच फरिस्ते बन जवानों ने बचाई ग्रामीण की जान, देखें वीडियों…

रिपोर्ट – विजय शर्मा
00 स्ट्रेचर पर रखकर कैंप के अस्पताल तक पहुंचाया
कोंडागांव / खबर है की आईटीबीपी के जवानों ने बुधवार की शाम नक्सल प्रभावित गांव हड़ेली में एक बुजुर्ग की जान बचाई। सीने के तेज दर्द से जूझ रहे शंकर (60) को लेने जा रही एंबुलेंस नाले में फंस गई थी। इसके बाद तीन किलोमीटर पैदल चलकर 6 जवान खुद गांव पहुंचे और स्ट्रेचर पर रखकर कैंप के अस्पताल में इलाज कराया। हालत सुधरने पर गुरुवार सुबह जिला अस्पताल भेजने का इंतजाम किया। यह सब शाम 5.30 बजे से रात 8.00 बजे तक चला। बता दे की रात होने की वजह से नक्सली हमले का खतरा भी जवानों के ऊपर था, इन सब बातों के बिच जवानों ने अपने जान पर खेल कर सर्वप्रथम ग्रामीण को ऑक्सीजन लगाया और फिर कीचड़, फिसलन व पानी के बीच कैंप तक ले गए।

देखें वीडियों…

पैदल निकले जवान – खोड़सानार नाले तक वाहन से पहुंच आगे के रास्ते पैदल निकल गये जवान, भारी बारिश में 3 किलोमीटर तक उसे छतरी से ढककर खोड़सानार नाला पारा करवा अपनी वाहन में बैठाया, अस्पतल पहुंचते 7 बज गए। वहां भी कोई डाक्टर नहीं फिर बिना देर किये ही आईटीबीप के डाक्टर हरिश ने अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया, सुबह होते ही 12 जुलाई को उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

डाॅं. ई . हरिष्या आईटीबीपी – ऐन्जेना की दिक्कत थी हालत गंभीर थी उस वक्त मैं कोंडागांव में था खबर मिलते ही फोन पर तत्काल पहुँच उपचार हेतू निर्देश दिया और मैं स्वयं वहां पहुंच गया था। अब शंकर की हालत खतरे से बाहर है।

error: Content is protected !!