Advertisement Carousel

कांग्रेस ने माताओं एवं बहनों को आत्मरक्षा का गुर सिखाने ट्रेनिंग शुरू किया

** राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आत्मरक्षा ट्रेनिंग कैम्प का शुभारंभ किया
रायपुर / कांग्रेस ने माताओं एवं बहनों को आत्मरक्षा का गुर सिखाने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क आत्मरक्षा की ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरूआत की। जिसका शुभारंभ राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने की। 

रायपुर की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में विकास विजय बजाज सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक सार्थक पहल की जा रही है। वूमेन सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम आत्मरक्षा आने वाले दिनों में संचालित की जाएगी। ट्रेनर के रूप में सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हर्षा साहू रहेंगी ।

कार्यक्रम में विकास तिवारी, अमित श्रीवास्तव उपस्थित थे।

error: Content is protected !!