Share this on WhatsApp00 नैना को सर्व आदिवासी समाज ने दिया एक लाख प्रोत्साहन राशि जगदलपुर/ भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर बस्तर जिले की पर्वतारोही नैना धाकड़ को पाँच लाख रुपए देने की घोषणा की।नैना धाकड़ को विश्व आदिवासी दिवस में आयोजित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सर्व आदिवासी समाज की तरफ से भी एक लाख रुपए नगद प्रदान किया गया। प्रोत्साहन राशि उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक जमन बेंजाम के हाथों दिया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सुश्री नैना धाकड़ ने इस अवसर पर कहा कि मैं आदिवासी अंचल से नाता रखती हुँ, इस क्षेत्र के युवाओं को ऐडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में आगे ले जाना चाहती हूं तथा इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखूँगी। Share this on…