Advertisement Carousel

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विनय ने भाजपा विधायक पर लगाया बड़ा आरोप, नशे में धुत भाजपा समर्थको द्वारा कार्यक्रम बाधित करने का आरोप

00 खड़गवां के ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस की सभाओं में शराब के नशे में धुत भाजपा समर्थको द्वारा कार्यक्रम बाधित करने का भी लगाया आरोप

कोरिया चिरमिरी / मनेद्रगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल ने हल्दीबाड़ी के होटल अलविना में एक पत्रकार वार्ता बुलाकर भाजपा के विधायक व प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल के ऊपर साजिशों की राजनीति करने तथा सोशल मीडिया में उन्हें बदनाम करने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस को मिल रहे अपार जनसमर्थन से घबराकर वर्तमान विधायक ओछी राजनीति पर उतर आये है जिसका जबाब आम जनता वोटिंग के दौरान देगी ।

डॉ. जायसवाल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें 27 अक्टूबर को मनेद्रगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया । उसी दिन भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल ने साजिश करके उनका फेसबुक आईडी बंद करा दिया तथा उनके समर्थकों ने लोगों के बीच यह भ्रम फैलाया कि डॉ. विनय जायसवाल लोगो को अन्फेंड कर दिया है । इसके बाद उन्होंने विनय जायसवाल नामक एक भाजपा के कार्यकर्ता की डीपी में श्याम बिहारी का फोटो लगाकर सोशल मीडिया में यह प्रचारित किया कि कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल खुद भाजपा के प्रत्याशी का समर्थन कर रहे है । इसके बाद उनके डोमनहिल में जनसंपर्क के दौरान भाजपा के पूर्व महापौर द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाया गया व इसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया जबकि इसमें कुछ भी सच्चाई नही थी ।

श्री जायसवाल ने आगे कहा कि इन सब घटनाओं के बावजूद वे अपना चुनाव प्रचार शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे थे लेकिन कल शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र खड़गवां के 6 ग्राम पंचायतों में छोटी छोटी सभा करके चुनाव प्रचार करने निकले शराब के नशे में धुत 15-20 बाइक सवारों ने उनका पीछा किया और सभा स्थल पर भाजपा के पक्ष में नारे लगाकर सभा को बाधित किया । इनके साथ भाजपा का एक प्रचार वाहन भी इनके साथ था जो कांग्रेस के सभास्थल पर फूल वॉल्यूम में प्रचार गाना बजाकर सभा को बाधित करने का काम किया । उपरोक्त मामले की तत्काल शिकायत खड़गवां पुलिस से की गई लेकिन पुलिस के पहुचने की भनक लगते ही सभी वहां से गायब हो गए ।

श्री जायसवाल ने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता विधायक जी से पिछले 5 सालों का हिसाब मांग रही है । जनता उनसे जानना चाहती है कि उन्होंने पिछले 5 सालों में क्षेत्र के नॉजवानो के रोजगार के लिए क्या किया, चिरमिरी के स्थायित्व के लिए क्या किया, पर्यटन केंद्र, पावर प्लांट, कैंसर हॉस्पिटल, मेडिकल कालेज, जल आवर्धन योजना, किसानों के कर्जमाफी के वादों का क्या हुआ । लेकिन विधायक जी इन मुद्दों पर बात नही करते । खड़गवां के आधे से ज्यादा ट्रांसफार्मर ख़राब पड़े है और खड़गवां का एक बड़ा हिस्सा अँधेरे में डूबा है । इस पर विधायक जी ने क्या किया ।

डॉ. जायसवाल ने सवाल किया कि इस तरह की राजनीती करके विधायक जी क्या संदेश देना चाहते है, वे जनता को बताये । क्या वे शराब व पैसो के सहारे चुनाव जीतना चाहते है, ये भी वे जनता को बताये ।

इस पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल के साथ चिरमिरी ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष कश्यप, जिला काँग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद सिंह, युवा कांग्रेस के महामंत्री शिवांश जैन व उपाध्यक्ष हैप्पी बधावन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वरुण शर्मा, ओमप्रकाश प्रीतम, पार्षद रज्जाक खान व विनय रंजन विश्वास भी उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!