PM मोदी से मिलेंगे CM भूपेश बघेल आज… Jagjit Singh GrewalJanuary 14, 2019 Share this on WhatsApp रायपुर / आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं जहां सीएम भूपेश बघेल उन्हें रिसीव करने जाएंगे। पीएम मोदी दो बार रायपुर आएंगे सुबह 8.35 बजे और दोपहर 1.25 बजे। लेकिन सीएम बघेल केवल एक बार ही पीएम से मिलने जाएंगे और ये मुलाकात स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर ही होगी। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री बनने के बाद ये सीएम बघेल की पीएम मोदी से पहली मुलाकात है। दरअसल पीएम मोदी छत्तीसगढ़ से होते हुए ओडिशा जाएंगे। ओडिशा जाते और आते वक्त पीएम, छत्तीसगढ़ में 5 मिनट के लिए रुकेंगे। ओडिशा के बलांगीर में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। इसके लिए वे दिल्ली से रायपुर के रास्ते ओडिशा में आयोजित कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। तय शेड्यूल के अनुसार, सुबह 8.35 बजे पीएम मोदी रायपुर पहुंचेंगे और 8.40 बजे ओड़िशा के लिए रवाना हो जाएंगे। यह भी बता दें कि बलांगीर रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर पीएम मोदी विभिन्न विकासमूलक प्रोजेक्ट का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।इसके अलावा पथरचेपा में भी एक सभा को सम्बोधित करेंगे। Share this on WhatsApp
संपत्ति कर आधा, बेरोजगारी भत्ता, झुग्गियों में रहने वालो को पट्टा की मांग को लेकर आंदोलन करे कार्यकर्ता Share this on WhatsApp मोहल्ले-मोहल्ले में विकास काम के बजाय सरकार मोहल्ले-मोहल्ले शराब बिकवा रही है रायपुर / प्रदेश की…
कबीरधाम जिले में रेल लाईन का सपना जल्द पूरा होगा : डॉ. रमन सिंह : नगर पंचायत पिपरिया को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा Share this on WhatsApp00 मुख्यमंत्री ने पिपरिया की आमसभा में किया लगभग 116.25 करोड़ रूपए के 43 कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन…
नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, सुकमा हमले में शामिल 10 नक्सली गिरफ्तार Share this on WhatsApp बस्तर / सुकमा में हुए नक्सली हमले के बाद सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस ने सर्च ऑपरेशन…