PM मोदी से मिलेंगे CM भूपेश बघेल आज… Jagjit Singh GrewalJanuary 14, 2019 Share this on WhatsApp रायपुर / आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं जहां सीएम भूपेश बघेल उन्हें रिसीव करने जाएंगे। पीएम मोदी दो बार रायपुर आएंगे सुबह 8.35 बजे और दोपहर 1.25 बजे। लेकिन सीएम बघेल केवल एक बार ही पीएम से मिलने जाएंगे और ये मुलाकात स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर ही होगी। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री बनने के बाद ये सीएम बघेल की पीएम मोदी से पहली मुलाकात है। दरअसल पीएम मोदी छत्तीसगढ़ से होते हुए ओडिशा जाएंगे। ओडिशा जाते और आते वक्त पीएम, छत्तीसगढ़ में 5 मिनट के लिए रुकेंगे। ओडिशा के बलांगीर में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। इसके लिए वे दिल्ली से रायपुर के रास्ते ओडिशा में आयोजित कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। तय शेड्यूल के अनुसार, सुबह 8.35 बजे पीएम मोदी रायपुर पहुंचेंगे और 8.40 बजे ओड़िशा के लिए रवाना हो जाएंगे। यह भी बता दें कि बलांगीर रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर पीएम मोदी विभिन्न विकासमूलक प्रोजेक्ट का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।इसके अलावा पथरचेपा में भी एक सभा को सम्बोधित करेंगे। Share this on WhatsApp
CM ने किया नेहरू नगर ओव्हरब्रिज का लोकार्पण : नेहरू नगर से टाउनशिप की राह हुई आसान Share this on WhatsApp00 रेलवे ओव्हरब्रिज का निर्माण हो जाने से नगरवासियों का बहुप्रतीक्षित सपना हुआ साकार 00 रेलवे ओव्हरब्रिज…
विकास यात्रा नहीं, यह तो रोड शो और सरकारी खर्च पर चुनाव प्रचार है : कांग्रेस Share this on WhatsApp00 विकास यात्रा निकालना है तो गांवों से ब्लॉक मुख्यालयों तक जाये मुख्यमंत्री, तभी नजर आएगा विकास…
युवा कांग्रेस ने कोरबा सांसद को खोजने थाने में लगाई गुहार Share this on WhatsAppकोरिया / युवा कांग्रेस ने कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ थाने में कोरबा सांसद बंसीलाल महतो की गुमशुदगी…