राजनांदगाँव से बड़ी ख़बर आ रही है पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और पूर्व महापौर मधुसूदन यादव समेत सात के विरुद्ध सिलसिलेवार पाँच FIR हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह FIR जिला सत्र न्यायालय राजनांदगाँव में दायर परिवाद पर जारी आदेश के बाद की गई है। यह सभी मामले निवेश कंपनी के बताए गए हैं, जिसमें निवेशकों से छल का मामला दर्ज किया गया है।
सुको ने ‘नो कोरेसिव एक्शन’ का आदेश दे दिया।
अभिषेक सिंह पर आरोप है कि, उन्होने अनमोल नामक चिट फ़ंड कंपनी का प्रचार किया।
अभिषेक सिंह, मधुसूदन यादव समेत अन्य पर धारा 3,4,6 प्राईज चिट एंड मनीलांड्रिंग बैनिग एक्ट, निवेशकों की सुरक्षा एक्ट की धारा 10, धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के पुत्र है। अभिषेक सिंह और मधुसूदन यादव के ख़िलाफ़ यह FIR राजनांदगाँव के लालबाग थाने और खैरागढ़ थाने में दर्ज की गई है।
