Advertisement Carousel

पूर्व गृहमंत्री ने PM नरेन्द्र मोदी को लिखा खत, वन विभाग के अधिकारियों पर विधानसभा को गुमराह करने का लगाया आरोप

कोरबा / छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री व कोरबा के रामपुर विधानसभा से विधायक ननकीराम कंवर ने वन विभाग के अधिकारियों पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप लगाया है. मनरेगा की मजदूरी भुगतान और प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में कटौती को लेकर ननकी राम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खत लिखा है.
पीएम नरेन्द्र मोदी को लिखे खत में ननकीराम कंवर ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. ननकीराम कंवर ने लिखा है कि उनके द्वारा वन विभाग में मजदूरी भुगतान नहीं होने को लेकर शासन को कई बार पत्र लिखा गया. विधानसभा के बजट सत्र में उन्होंने वन विभाग में मनरेगा की मजदूरी का भुगतान नहीं होने को लेकर प्रश्न किया. वन विभाग के अधिकारियों ने कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर विधानसभा में जानकारी दी और मजदूरी का भुगतान कर देना बताया. वन विभाग ने जिस व्यक्ति को भुगतान होना बताया वह व्यक्ति संबंधित गांव में रहता ही नहीं.
error: Content is protected !!