Advertisement Carousel

3 दिवसीय बिहान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, बेहतर ढंग से कार्य करने का दिया सुझाव – तनुजा सलाम

राजनांदगांव / राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(एनआरएलएम) जिला पंचायत राजनांदगांव के अंतर्गत दिनांक 21-10-2019 से 23-10-2019 तक 03 दिवसीय बिहान प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर जिला पंचायत राजनांदगांव के सामने आयोजित किया जा रहा है।

जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह के सदस्य एवं एनआरएलएम के तहत क्रियान्वित एसव्हीईपी योजना (स्टार्टअप विलेज आंत्रप्रोन्योरशिप प्रोगाम) के हितग्राही, जो गुणवत्तापूर्ण उत्पाद का निर्माण कर रहे है, उनके द्वारा उक्त बिहान प्रदर्शनी में उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शन किया जा रहा है।

उक्त प्रदर्शनी में कुल 25 स्टाल के माध्यम से समूह सदस्यों द्वारा उत्पादित सामाग्रियों जैसे – रेडिमेड कपड़े, साबुन, फिनाईल, हैण्डवाश, सैनेटरी नेपकीप, चुड़ी मनिहारी, फुड स्टाॅल इत्यादि का प्रदर्शन एवं विक्रय का कार्य किया जा रहा है।

आज दिनांक 21.10.2019 को प्रदर्शनी का उदघाटन मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंदरशाह मण्डावी द्वारा किया गया।

इस दौरान जिला पंचायत राजनांदगांव के अध्यक्ष-श्रीमती चित्रलेखा वर्मा, उपाध्यक्ष- सुरेंद्र दाऊ वैष्णव एवं श्रीमती तनुजा सलाम-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव उपस्थित थे, जिनके द्वारा सभी स्टाल के स्व- सहायता समूह के सदस्यों के स्टाल का भ्रमण कर उनकी सामग्री, आय- व्यय इत्यादि के बारे में चर्चा की गई और उन्हें बेहतर ढंग से कार्य करने का सुझाव दिया गया।

उक्त प्रदर्शनी का उददेश्य ग्रामीण महिलाओं के द्वारा निर्मित एवं उत्पादित सामग्रियों का उचित मूल्य एवं बाजार उपलब्ध कराना, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकें।

error: Content is protected !!