Advertisement Carousel

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फार यूनिटी का आयोजन

राजनांदगांव / पूर्व गृह मंत्री लौहपुरूष स्वर्गीय वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सैकड़ों लोगों ने मुनिस्पिल सकूल मैदान से दौड़ लगाई। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने मुनिस्पिल स्कूल मैदान से राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झण्डी दिखाई।

यह दौड़ मुनिस्पिल स्कूल मैदान से शुरू होकर गुरूनानक चौक, मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाईन, भारत माता चौक, रामाधीन मार्ग, गुड़ाखू लाईन, जयस्तंभ चौक, इमाम चौक से मुनिस्पिल स्कूल मैदान में समाप्त हुई।

इस दौड़ में अधिकारी-कर्मचारी, एन.एस.एस., एन.सी.सी., नेहरू युवा केन्द्र, पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, होमगार्ड तथा सभी वर्ग के लोगों को कार्यक्रम में शामिल हुए। दौड़ समाप्ति के पश्चात कलेक्टर ने जिला प्रशासन के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तनुजा सलाम, अपर कलेक्टर ओंकार यदु, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!