Advertisement Carousel

एल्डरमैन राजीव गुप्ता ने प्राप्त किया गोल्ड मैडल, दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल के हाथो होंगे सम्मानित

कोरिया / सरगुजा विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्राणवियता सूची में प्रथम स्थान पाकर जिले के राजीव गुप्ता ने गोल्ड मैडल पाने वाले छात्रो की सूची में अपना स्थान बनाया है।

समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर की परीक्षा में प्रथम स्थान पाने के कारण उन्हें यह सम्मान दिया जायेगा, वे विभिन्न महाविद्यालयों में अतिथि प्राध्यापक के रूप में भी कार्य कर चुके है, वर्तमान में वे नगरपालिका बैकुण्ठपुर में एल्डरमैन के रूप में कार्य कर रहे है।

ज्ञात हो की आगामी 16 दिसम्बर को सरगुजा विश्विद्यालय अपना पहला दीक्षांत समारोह आयोजित कर रही है, जिसमे महामहिम राज्यपाल एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव सहित संभाग के अन्य विधायक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

राजीव गुप्ता की इस उपलब्धि के लिए समस्त क्षेत्रवासियो ने उन्हें बधाई दी है।

error: Content is protected !!