चिरमिरी / इस नगरीय निकाय के चुनाव में हर दल के लोगो पास कार्यकर्ताओ का टोटा पड़ गया है जिसके कारण अब प्रत्याशी छोटे छोटे बच्चों से अपना चुनाव प्रचार करा रहे है ।
चिरमिरी नगर पालिक निगम के चुनाव में हर पार्षद सीट पर कांग्रेस व भाजपा के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में खड़े है जिसके कारण प्रत्याशियों को कार्यकर्ताओ का टोटा पड़ गया है । इस कारण कई प्रत्याशी छोटे छोटे बच्चों के हाथों में झंडा डंडा पकडाकर उनसे चुनाव प्रचार करा रहे है लेकिन इस ओर चुनाव आयोग का कोई ध्यान नही है ।
