निलंबित प्रधानपाठक प्रभूराम ने जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, हालत खराब

कोरिया से बड़ी खबर आ रही हैं कि जनपद पंचायत भरतपुर में निलंबित प्रधानपाठक प्रभूराम बेनवंश ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दे कि निलंबित प्रधानपाठक प्रभुराम बेनवंश प्राथमिक शाला छिरहाटोला में पदस्थ था। शिक्षक पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में हंगामा और अधिकारियों से बहस की थी जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी और कलेक्टर ने जानकारी पर निलंबित कर दिया था। जनपद पंचायत भरतपुर के सीईओ भूपेन्द्र सोनवानी ने शिक्षक की शिकायत कलेक्टर से की थी जिसके बाद कलेक्टर ने निलंबित किया था।

दरअसल पंचायत चुनाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक शराब का सेवन करके आया था, जिसे घोर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर ने कार्रवाई की थी।

error: Content is protected !!