Advertisement Carousel

लक्ष्मी गोयल बनी लायनेस क्लब की एरिया सचिव


पेंड्रा / जिस प्रकार अगर कोई काम सच्ची लगन और मेहनत से किया जाए तो कोई भी काम असंभव नहीं होता है। ऐसी सोच रखने वाली जीपीएम जिले की लायनेश क्लब में लक्ष्मी गोयल को लायनेस क्लब की एरिया सचिव के रूप में चुना गया है। जहाँ इनके द्वारा पेंड्रा, पेंड्रारोड, मनेंद्रगढ़, कोतमा, शहडोल, बुढार और चिरमिरी के क्लब में शिरकत करेंगी।

बता दे कि वहीँ लक्ष्मी गोयल वर्तमान में अभी महिला जागृती की उपाध्यक्ष है और साथ ही अग्रवाल महिला मंडल की सचिव पद भी संभाल रही है तथा इनकी महिलाओ के प्रति किसी भी कार्य एवं किसी भी संकट की घड़ी में खड़ी हो कर उनका साथ देना अंत तक उनके साथ खड़ा होना इनको सब से अलग और सब से जुदा बनाती है।

बात करे इनके अंदाजे ज़िन्दगी की तो लक्ष्मी गोयल महिलाओं के बीच में अपने मस्त मौले अंदाज के लिये लोकप्रिय है सभी महिलाएं इनको और इनकी किसी भी कार्य के प्रति दृढ़ संकल्प और अंत तक हार ना मानने का अंदाज महिलाओं को खूब भाता है सदैव ही गरीबो की मदद और महिलाओं का सम्मान करने वाली और पेंड्रा गौरेल मरवाही की महिलाओं को समाज सेवा और महिलाओ को सदैव अपनी बातों और अपनी मुस्कुराहट से सब का दिल जीतने वाली लक्ष्मी अग्रवाल ने सभी को अपना धन्यवाद दिया और कहा कि आपके इसी सहयोग और आशीर्वाद की अपेछा करुँगी और यही कहूंगी अभी तो बस शुरुआत है अभी बहुत आगे जाना है।

error: Content is protected !!