Tuesday, March 18, 2025
Uncategorized छत्तीसगढ़ के आदिवासी गांव ने तीरंदाजी में बनाया रिकॉर्ड,...

छत्तीसगढ़ के आदिवासी गांव ने तीरंदाजी में बनाया रिकॉर्ड, 135 मेडल जीते

-

रायपुर / छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल इलाकों में रहने वाले बच्चों को तीरंदाजी का हुनर विरासत में मिला है। इसे साबित कर दिखाया है बिलासपुर के शिवतराई गांव के बाशिंदों ने। यहां के बच्चों ने अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में जीत का परचम लहराकर लगभग 135 मेडल जीते हैं।
शिवतराई गांव में तीरंदाजों की लंबी कतार है। इनमें लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी शामिल हैं। गांव पहुचते ही आपकों बच्चों में तीरंदाजी के जनून का अहसास हो जाएगा। बच्चों के इस जुनून को निखारने का बीड़ा उठाया है, गांव के ही इतवारी राज ने। कोच इतवारी राज इन बच्चों को धनुर्विद्या का प्रशिक्षण देते हैं। भले ही संसाधनों का अभाव है, लेकिन तीरंदाजी सीखने वाले बच्चों को तो बस तीर चलाने के बाद उसके लक्ष्य पर पहुंचने का ही इंतज़ार रहता है।

पिछले कुछ वर्षों में इस गांव के बच्चों ने तीरंदाज़ी के क्षेत्र में पुरस्कारों की झड़ी लगा दी है। शिवतराई से हर साल राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज पैदा होते हैं। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वश्रेष्ठ सम्मान महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव पुरस्कार प्राप्त किया है। शिवतराई गांव को धनुर्धरों का गढ़ कहा जाता है। तीरंदाज़ी के क्षेत्र में इस गांव की अगुवाई को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने भी बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया कराने की पहल की है और दो महीने के भीतर शिवतराई गांव में तीरंदाज़ी अकादमी बनाने के निर्देश दिए हैं।

उम्मीद हैं कि आधुनिक सुविधाएं मिलने के बाद शिवतराई गांव की खेल प्रतिभाओं में और भी निखार आएगा और छत्तीसगढ़ के इस छोटे से गांव से निकल ये दुनिया की खेल प्रतियोगिताओं में देश का परचम लहराएंगे।

Latest news

नागपुर में दो समुदायों के बीच हिंसा, कई वाहन जलाए गए, अब पुलिस ने संभाला मोर्चा

नागपुर, 18 मार्च: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार देर रात दो...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के...

ट्रांसजेंडर अधिकारों पर कार्यशाला संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैशन शो बने आकर्षण का केंद्र

रायपुर, 17 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों...

19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 29 लाख के इनामी 10 माओवादी भी शामिल

बीजापुर। साउथ बस्तर डिविजन और पामेड़ एरिया कमिटी से जुड़े 19 नक्सलियों ने...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!