Advertisement Carousel

डकैती के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली से डकैती करने फ्लाइट से आये थे आरोपी


0 स्थानीय आरोपियों से साथ-साथ बाहरी गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
0 राजनांदगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता

राजनांदगांव / अंबागढ़ चौकी में 24 अगस्त को एक व्यापारी से लाखों रुपए के सामान की डकैती का आज बड़ा खुलासा हुआ है।  आरोपी से डकैती करने लुटेरे दिल्ली से फ्लाइट से रायपुर आए थे।  वहां से वे मोटरसाइकिल पर अंबागढ़ चौकी पहुंचे थे और घटना को अंजाम दिया था। जिन्हें पकड़ने में राजनांदगांव पुलिस को आज बड़ी सफलता हासिल हुई है। 

गोपेंद्र गुप्ता उम्र 53 साल में अंबागढ़ चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे ग्राम आमाटोला व सिंधाभेडी का प्रत्येक साप्ताहिक बाजार अपने स्वंय के मोटर सायकल क्रंमाक CG08 Z 6003 हीरो HF डिलक्स से आमाटोला का साप्ताहिक बाजार सोने, चांदी का आभूषण लेकर खरीदी बिक्री करने जाते हैं।  वह उस दिन भी बाजार गए हुए थे। लौटते समय डकैतो ने उन्हें डंडा दिखाकर रोका और सोने चांदी के सामान जिसकी कुल कीमत किमती-11,70,000/- रू को डकैती कर ले गए। डकैती के आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस द्वारा टीम का गठन किया गया और संदिग्ध लोगो से पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में जो जानकारी मिली उस पर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू की और डकैती के आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!