Advertisement Carousel

स्कूल में छात्राओं के डीजे डांस पर प्रधान पाठक को नोटिस

बिलासपुर/मस्तूरी, 24 सितंबर। मस्तूरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला मुकुंदपुर में छात्राओं के डीजे पर डांस का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मस्तूरी की ओर से स्कूल के प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस में कहा गया है कि त्रैमासिक परीक्षा के दौरान स्कूल में इस तरह की गतिविधि से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति बनी। शिक्षा विभाग ने इसे शासन के निर्देशों के विपरीत और अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है। मामले में स्कूल की संपूर्ण जवाबदारी प्रधान पाठक की बताई गई है।

प्रधान पाठक को नोटिस प्राप्त होने के दो दिवस के भीतर शाम 4:30 बजे तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में यह भी कहा गया है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं देने या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!