Advertisement Carousel

73वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर श्री शर्मा ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण’


कोरिया / भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर कुलदीप शर्मा द्वारा प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया गया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कलेक्टोरेट सभाकक्ष में श्री शर्मा ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शासन- प्रशासन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया, जिससे लोगों का विश्वास जिला प्रशासन पर बढ़े। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्या का अपनी क्षमता एवं प्रतिभा के अनुरूप समाधान करें और अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान विभूतियों को श्रद्धांजली अर्पित की।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, संयुक्त कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, सभी डिप्टी कलेक्टर, विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।


जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय में किया ध्वजारोहण-
इसके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण किया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!