Advertisement Carousel

हूटर बजाते पहुची थी शराब दुकान में रेंजर की सरकारी गाड़ी, विधायक गुलाब कमरो ने व्यक्त की नाराजगी…

कोरिया / मीडिया में हमेशा सुर्खियों में बने रहने की चाह रखने वाले प्रभारी रेंजर के शासकीय वाहन में लगी हूटर की आवाज आखिरकार जन प्रतिनिधियों तक पहुँच ही गई। हूटर बजाते शासकीय वाहन में शराब खरीदी करने के मामले में भरतपुर-सोनहत विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो ने गम्भीरतापूर्वक लेते हुए जमकर नाराजगी व्यक्त की हैं।

आपको बता दे कि कुछ दिन पूर्व कोरिया वनमण्डल के सोनहत परिक्षेत्र के प्रभारी रेंजर की वाहन बैकुंठपुर के शराब दुकान में शराब लेने पहुँची थी। अधिकारी द्वारा शासकीय वाहन का उपयोग शराब लेने में करना नियमतह सही नही है और यह अनुशासन हीनता के साथ साथ गैर जिम्मेदाराना भी है।

सूत्र बताते हैं कि खबर के बाद प्रभारी रेंजर का गुस्सा सातवें आसमान पर है जिस कारण कई मीडिया कर्मियों को प्रभारी रेंजर ने खरी-खोटी भी सुनाई उनके इस व्यवहार से मीडिया कर्मी आहत है।

गौरतलब है कि वन विभाग के इस शासकीय वाहन का उपयोग प्रभारी रेंजर अपने निजी कार्यों में करते रहते है। अनावश्यक रूप से अम्बिकापुर आने जाने के साथ शराब की खरीदी भी इसी वाहन से करते देखे जाते रहे है। वन विभाग के उच्चाधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई न करना पड़े इसलिए चुप्पी साधे हुए है। कुछ दिन पूर्व बिना आदेश निकाले ही इनके स्थांतरण होने की चर्चा थी। बाद में ट्रांसफर रूकवाने के नाम पर लाखों देकर प्रभारी रेंजर ने सौदा कर लिया यह बात भी वायरल हुई थी। हालांकि इस लेंन-देन की पुष्टि हम नही करते। लेकिन सोनहत परिक्षेत्र में अतिक्रमण, वनों की कटाई, बारिश के दिनों में गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ना हो या तालाब निर्माण कार्य के दौरान हरे भरे पेड़ो की कटाई करवाना इन सब से प्रभारी रेंजर ने खूब सुर्खियां बटोरी है।

error: Content is protected !!