कोरिया / नवरात्र के पावन अवसर व प्रथम दिन जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित बाल मंदिर प्रांगण में गौ रक्षा सेवा समिति के तत्वाधान में निर्धन बेसहारा अपंग दुर्घटना ग्रसित घायल गौवशो के लिए सेड निर्माण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाल मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड के पाठ उपरांत किया गया।
उक्त कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंगदेव, पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े, रामधनी गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, देवराहा बाबा समिति के अध्यक्ष आशीष शुक्ल, अनुराग दुबे, भानु पाल, सुभाष साहू, आशीष यादव, विक्की शिवहरे, ज्ञानेंद्र शुक्ला, घनश्याम साहू, छोटू सिंह, अभय दुबे, विपुल शुक्ला, रितेश साहू, प्रज्वल जयसवाल, यस त्रिवेदी, अर्पित गुप्ता, आधार जयसवाल, आशुतोष गुप्ता, अमन गुप्ता सत्येंद्र सोनी, मानस मंडली में प्रमुख देवी प्रसाद दुबे, रामकिंकर पांडे, धीरेंद्र मिश्रा, गंगा प्रसाद गुप्ता, सारंग मिश्रा, विशेष मिश्रा उपस्थित रहे।
