कोरिया चिरमिरी / लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर क्या स्थिति है इसको लेकर बुधवार को मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल नगर निगम की महापौर कंचन जायसवाल, निगम सभापति गायत्री बिरहा ने निगम के एमआईसी सदस्यों के साथ नगर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर घाटों की साफ़-सफाई, विधुत व्यवस्था सहित अन्य चीज़ो का जायज़ा लेकर मौके पर व्यवस्था दुरुस्त करने अधिकारियों को निर्देशित किया।
गोदरीपारा के आजादनगर छठ घाट, बड़ाबाजार, बी. टाइप गोदरीपारा, बरतुंगा, हल्दीबाड़ी, डोमनहिल, गेल्हापानी, कोरिया, पोंडी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किये।
विधायक डॉ. विनय व महापौर कंचन ने कहा कि नगर निगम के द्वारा छठ घाट पर विशेष व्यवस्था रखने व छठ घाटों में छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा। पुलिस प्रशासन को भी चार पहिया वाहन व असमाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान रखने को निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था पर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जावेगी। इसको सतत मोनिटरिंग की जा रही है। छठ घाटों पे पानी भी भरने का अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस दौरान एमआईसी सदस्य ओम प्रकाश कश्यप, संदीप सोनवानी, शिवांश जैन, पार्षद मंजूर आलम, अजय बघेल, विमला कश्यप, रामदेव मिंज, सुमित्रा एवं हैप्पी वधावन, राजा मुखर्जी, सुभाष दास, रवि बिरहा, गिरजा, असरफ अली व अन्य मौजूद रहे ।


