Advertisement Carousel

ममता बनर्जी का भाजयुमो ने जलाया पुतला, प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद, मुर्दाबाद के नारों से गुंजा कोरिया…VIDEO

00 भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से हुआ कोरिया में स्वागत

कोरिया / भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहु के कोरिया प्रथम नगर आगमन पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह व सहित भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और पटाखों से भव्य स्वागत किया।

आपको बता दे कि भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहु का मंगलवार की दोपहर प्रथम नगर आगमन पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह, रीत जैन, हर्षल गुप्ता, प्रखर गुप्ता, कुणाल जायसवाल व अंचल राजवाड़े के नेतृत्व में सैकड़ो भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा
सर्वप्रथम भाड़ी चौक में स्वागत किया गया और विशाल मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से घड़ी चौक तक लाया गया। उसके बाद भाजपा कार्यालय तक ढोल नगाड़ों के साथ पैदल यात्रा तय की गई।

जिसके बाद प्रेस के साथियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की वर्तमान कांग्रेस शासन के ऊपर जमकर हमला बोला।

पश्चिम बंगाल में लगातार भाजपा नेताओं के ऊपर पथराव से नराज भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर के ह्रदय स्थल घड़ी चौक में ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर हल्ला बोला व ममता बनर्जी हाय-हाय, ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व केबिनेट मंत्री भईया लाल राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य विजय राजवाड़े, जिला महामंत्री जमुना पांडेय, जिला उपाध्यक्ष शैलश शिवहरे, पंकज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भानु पाल, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, गौ रक्षा वाहनी अध्यक्ष अनुराग दुबे सहित भाजयुमों से मनोज शुक्ला, सतेंद्र राजवाड़े, अखिलेश, पुरुषोत्तम सोनकर, सत्यम साहू, संस्कार शर्मा, हितेंद्र प्रताप सिंह, आशीष यादव, संदीप पटेल, चंदन गुप्ता, बबलू शर्मा, आलेख नामदेव, रिसब जायसवाल, बाबू भाई, सुमित गुप्ता, अंकित जायसवाल, शारदा प्रसाद गुप्ता, अभय जायसवाल, महेंद्र यादव, हरित शर्मा, लोक राजवाड़े, उमा शंकर राजवाड़े, संजय साहू, विकास दुबे, रंजीत मंडल, रजनीश गुप्ता, राजीव रंजन श्रीवास्तव, तनवीर आलम और महिलाओं में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह,
रंजना गुप्ता, कोमल पटेल, श्रीमती उर्मिला नेताम, श्रीमती सौभाग्य वती सिंह, श्रीमती परमजीत कौर, श्रीमती मंजू जीवलानी, श्रीमती रेखा सिंह, सुखमती सिंह इत्यादि।

error: Content is protected !!