Advertisement Carousel

‘आप’ की मान्यता रद्द करने की सिफारिश

दिल्ली / आयकर विभाग ने चुनाव आयोग से आम आदमी पार्टी का पंजीयन रद्द करने के लिए कहा है।
                               आयकर विभाग ने पार्टी को मिलने वाले चंदे के बारे में झूठी ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने के कारण आयोग से आप का राजनीतिक दल के रूप में रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए कहा है।

आयकर विभाग के इस कदम पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाराज़गी जताई है। शुक्रवार को आयकर विभाग ने आम आदमी पार्टी के चंदे को लेकर चुनाव आयोग को अपनी रिपोर्ट सौपी।

इस रिपोर्ट में विभाग ने कहा की ‘आप’ ने 2013-14 और 2014-15 में जो ऑडिट रिपोर्ट चुनाव आयोग में जमा की वो झूठी और गलत है। इस आधार पर एक ट्रस्ट और पार्टी के रूप में उनके पंजीकरण पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए और इसे रद्द कर देना चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने कहा की भाजपा पंजाब और गोवा में होने वाले चुनावो से पहले उनकी पार्टी की मान्यता रद्द कराना चाहते है।

error: Content is protected !!