Advertisement Carousel

नक्सलियों का पर्चा फेक, पैसे मांगने और धमकी देने के आरोप में 4 गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के चांदो थाना अंतर्गत सरपंच संगीता पैकरा से नक्सलियों का पर्चा फेक पैसे मांगने एव धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 4 नक्सली सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर दी है।

बलरामपुर जिले के चांदो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरियाडीह 2/3 फरवरी 2021 सरपंच संगीता पैकरा के घर नक्सली सहयोगीयों के द्वारा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी कोयल शंख जोनल कमेटी कामरोड के द्वारा तीन दिवस के भीतर 10 लाख रुपए की मांग किया गया था। पैसे नहीं देने एवं पुलिस को सूचना देने पर 6 इंच छोटा करने की भी धमकी दी गई थी। जिस पर प्रार्थी संगीता पैकरा सरपंच के द्वारा चांदो थाना में आकर अपराध दर्ज कराए गए। जहां पुलिस ने धारा 384,386,507,34 भादवी छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम की धारा 8 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967 की धारा 10,13 दर्ज कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि अपराध दर्ज करने के बाद आरपी साय भारतीय पुलिस सेवा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के मार्गदर्शन मैं नितेश कुमार गौतम एसडीओपी रामानुजगंज एवं डीके सिंह उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन के नेतृत्व में टीम गठित की गई और आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई।

error: Content is protected !!