विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने पूर्व विधायक के गृह ग्राम रतनपुर से फीता काट कर की शुरवात.
कोरिया/खड़गवां । बीते शुक्रवार को क्षेत्रिय विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम रतनपुर में डीएमएफ मद से कुल 90 लाख रुपए की लागत से 17 ग्राम पंचायतो में दूधिया रौशनी से जगमगाने वाली एलईडी लाईट की सौगात देते हुए उपस्थित ग्राम वासियो को बधाई दी । विधायक जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा की बीते 15 वर्षो से काबिज वाली सरकार और उनके नुमाइंदे केवल ठेकेदारी पर निर्भर थे जिनकों भृष्टाचार्य के आलावा और कुछ सुध नहीं आता था कभी ग्राम वासियों की सुविधाओं को तर्ज नहीं दिया केवल घाट कटिंग, भूमि का लेनदेन किया । हमारी सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में केवल गरीब आदिवासियों, किसानों के हित में काम कर रही है जो आपके सामने है । पानी,सड़क ,नाली. बिजली जैसी मुलभुत सुविधा से आज तक आप लोग वंचित रहे जो इनके 15 वर्ष के बनवास को बयान कर रही है । गोबर खरीदी से लेकर किसान भाइयों के कर्ज माफ़ी तक अगर किसी ने कुछ किया तो हमारी सरकार ने किया जो आप के सामने है यह आपकी सरकार है जिसको आपने बनाया है यह इंद्रा गांधी की सरकार को कहती है वह करती है । अब आप के ग्राम भी शहर की तरह जगमग होंगे जिसकी शुरवात आज से हो गई और आगे भी जो गर्म बचे हुए है वह भी जल्द इस बड़ी सौगात से लम्भवित होंगे ।
