रायपुर / नेशनल एसोसिएशन आफ रियलटर्स इंडिया (एनएआर) की अनुषंगी इकाई के रूप में रायपुर एसोसिएशन ऑफ रियलटर्स का शुक्रवार 12 मार्च को रायपुर में लांचिंग सेरेमनी होटल कोटियार्ड बाय मेरियट में 12 मार्च को शाम 4.30 बजे हई। इसमें नेशनल NAR के पदाधिकारी शामिल हुए। रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाले मुख्य रूप से एजेंट, ब्रोकर, आर्किटेक्ट व अन्य इसके सदस्य होंगे, एसोसिएशन अपने इन सदस्यों के हित संवर्धन के लिए काम करेगी। जल्द ही इसे पूरे छत्तीसगढ़ में विस्तारित किया जायेगा।
रायपुर एसोसिएशन आफ रियलटर्स के अध्यक्ष विकास अग्रवाल एवं सचिव आशीष जैन ने एक पत्रकारवार्ता में बताया कि रियल एस्टेट सेक्टर में एजेंट, ब्रोकर, आर्किटेक्ट जैसे कार्यशील एक बड़ा वर्ग समूह जुड़कर काम करते हैं लेकिन इन्हे भी इस फील्ड में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उन्हे एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर ही नेशनल एसोसिएशन आफ रियलटर्स इंडिया, राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही है। विभिन्न प्रदेशों में भी एसोसिएशन लगातार अपना विस्तार कर रहे हैं। रायपुर में आज का यह कार्यक्रम भी इसी का हिस्सा है।

जैसे कि मालूम हो छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट सेक्टर के क्षेत्र में एक बड़ा हब के रूप में पहचाना जाने लगा है इसलिए कि संपूर्ण संसाधनों से परिपूर्ण इस राज्य के हर सेक्टर में तेजी से निवेश हो रहे हैं और विकास की दिशा में अग्रसर है। इसी क्रम में रियल एस्टेट सेक्टर का भी ग्रोथ हो रहा है। कई छोटे-बड़े नामचीन बिल्डर्स समूह कार्य कर रहे हैं जो आवासीय व कामर्शियल सेक्टर में कई सारे प्रोजेक्ट पर एक साथ कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन ने रेरा के तहत इन सबका पंजीयन भी अनिवार्य कर दिया है। लोगों की सहूलियत व जरूरतों के लिए इस सेक्टर में बायर्स बड़े विश्वास के साथ ब्रोकर, एजेंट, आर्किटेक्ट व अन्य से जुड़कर अपना निवेश करते हैं। लेकिन जब इन्हे कोई परेशानी हुई, तो मदद करने के लिए रायपुर एसोसिएशन आफ रियलटर्स साथ होगा उन्हे सभी प्रकार का सहयोग प्रदान किया जायेगा। एसोसिएशन में काफी सदस्य जुड़ चुके हैं और सदस्यता जारी है।
रायपुर एसोसिएशन आफ रियलटर्स के लांचिंग सेरेमनी में नेशनल एसोसिएशन आफ रियलटर्स इंडिया (एनएआर) के प्रेसीडेंट सुमंत रेड्डी, मुख्य अतिथि तथा समीर अरोरा, सचिव एवं इलेक्ट प्रेसीडेंट (2021-22) व हितेश ठाकुर, ज्वाइंट सेक्रेटरी व हेड कंट्रोलर जोन एनएआर विशेष अतिथि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सीए चेतन तारवानी अतिथि वक्ता के रूप में शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम में शामिल सदस्यों को एसोसिएशन के गठन और कार्य के उद्देश्य पर श्री रेड्डी, रियल एस्टेट सेक्टर के अल्फा, बीटा, गामा पर श्री अरोरा और इंकम टैक्स, जीएसटी जैसी शिकायतों और निराकरण पर श्री तारवानी, सीजी रेरा में पंजीयन की प्रकिया और लाभ पर विकास अग्रवाल अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम की भव्य सफलता हेतु सचिव आशीष जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
