Advertisement Carousel

QWICK WASH का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव होरा ने किया शुभारंभ

रायपुर / राजधानी रायपुर स्थित न्यू राजेंद्र नगर में गोविंद सारंग परिसर पर क्वीक वाश, लाइव लांड्री और ड्राई क्लीनिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस मौके पर श्री होरा ने सेंटर के संचालक राजीव पंजियारा को नए कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा की राजधानी में लांड्री के क्षेत्र में न्यू सेंटर खोला गया है। इसमें राजधानी वासियों को कई नई सुविधाएँ मिलेंगी। इस लांड्री के लिए संचालक राजीव पंजियारा श्रीमती श्वेता पंजियारा और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ. वे सदैव प्रगति पथ पर निरंतर अग्रसर रहें , ऐसी कामना ईश्वर से करता हूँ।

error: Content is protected !!