Advertisement Carousel

हम लोगो ने कोई अपराध किया है तो हमें गिरफ्तार कर जेल भेजे – डॉ विनय जायसवाल

कोरिया/ हम गांधीवादी विचारधारा के लोगों ने गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर सोई हुई केंद्र की सरकार को जगाने का प्रयास किया ताकि क्षेत्र से संचालित होने वाली ट्रेनों को पुनः संचालित किया जा सके, बीते दिवस लिखित रूप में सूचना देकर 26/09/21 को रेल रोको आंदोलन कर अपना विरोध दर्ज कराया गया था जिससे हमारे क्षेत्र के लोगो को रेलवे की गंभीर समस्या से निजात दिलाई जा सके बावजूद इसके केंद्र की गैर जिम्मेदार सरकार द्वारा हम सभी पर क़ानूनी कार्यवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है ।

जिस तारतम्य में आज दिवस गांधीवादी तरीके से 26/09/11 को सांकेतिक रेल रोकने पर रेलवे की धाराओं के तहत कांग्रेस के लगभग 150 से ज्यादा सत्याग्रहियो को अपराधियों के जैसे थाने में बुलाकर बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जिसको लेकर अपना विरोध दर्ज करते हुए मनेंद्रगढ़ विधायक अपने निर्धारित समय 12 बजे मनेंद्रगढ़ के रेलवे स्टेशन में स्थापित जी आर पी एफ थाने सैकड़ो की संख्या में समर्थकों के साथ पहुचे और अपनी गिरफ़्तारी की मांग करते दिखे, और उन्होंने ये भी कहा की अगर अपनी नजर में हम लोगो ने कोई अपराध किया है तो आप तत्काल हम सभी गिरफ्तार कर जेल भेजे हम फाँसी पर चढ़ने को तैयार है । बावजूद रेलवे के अधिकारी और जीआरपी एफ अधिकारी सुनीता मिंज अलग अलग बयान के लिए अड़ी तो विधायक और उनके समर्थक सामूहिक बयान देने की बात पर अड़े रहे विधायक डॉ. जायसवाल ने थाने अंदर अपने कड़े लहजे यह तक कह दिया की आप तैयार रहे आगामी दिवस में डीआरएम कार्यालय का होगा घेराव होगा जिसकी जल्द रूप रेखा बना होगा आंदोलन किया जाएगा अगर ट्रेन संचालित नहीं होती है तो हम गाँधी विचार धारा के लोग है आप और अपने उच्च अधिकारी हमको फाँसी चढ़ा देती है तो उसके लिए भी तैयार है पर हमारी पूर्व की संचालित ट्रेनों को आपको संचालित करना होगा । उक्त बाते कहते हुए विधायक व उनके समर्थक जी आर पी एफ थाने में ही धरने पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन किया और काफी समझाईस के बाद सभी मोदी सरकार मुर्दा बाद के नारे लगाते हुए बाहर निकले और आगामी आंदोलन की तैयारी की बात कही ।

error: Content is protected !!