Wednesday, March 19, 2025
Uncategorized केबिनेट की मुहर लगाकर 20 हजार महिलाओं को बेरोजगार...

केबिनेट की मुहर लगाकर 20 हजार महिलाओं को बेरोजगार करने व अवैध कमाई एवं लूट का बड़ा निर्णय – बृजमोहनअग्रवाल

-

0 20 हजार महिलाओं को एक झटके में बेरोजगार बना रही है कांग्रेस।

0 क्या हुआ प्रियंका गांधी का लड़की हु लड़ सकती हूं के नारे का?

0 किस व्यापारी व कांग्रेस नेता को लाभ पहुंचाने महिलाओं का हक मारा जा रहा है? उजागर करे सरकार।

रायपुर / भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रेडी टू ईट बनाने और बाटने का काम महिला स्व सहायता समूह से वापस लिए जाने को महिलाओं के साथ अत्याचार बताते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा बोलती कुछ है और करती कुछ है। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में महिला स्व सहायता समूह के सुदृढ़ीकरण व कर्जा माफी की बात कही गई थी पर आज उनके व प्रियंका गांधी के महिलाओं की उत्थान की सोच की पोल पूरी दुनियां के सामने खुल गई है। लड़की हु लड़ सकती हूं का नारा उत्तरप्रदेश से चलकर छत्तीसगढ़ आते-आते 1 माह में ही कांग्रेस ने खोखला कर दिया।

श्री अग्रवाल ने कहा है कि भूपेश बघेल की प्रदेश सरकार ने सन 2009 से जारी रेडी टू ईट फूड बनाने और बाँटने का काम छीनकर महिला स्व सहायता समूहों से जुड़ीं 20 हज़ार से अधिक महिलाओं के साथ सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक सुरक्षा के अपने चुनावी वादे के ख़िलाफ़ जाकर खुलेआम धोखाधड़ी की है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि एक तरफ प्रियंका गांधी चिल्ला-चिल्ला कर कह रही है लड़की हु लड़ सकती हूं दूसरी तरफ उसी के मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी की सरकार महिलाओं को मिले अधिकारों को छीनने परा आमदा है। अपने जन घोषणा पत्र में महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण और कर्ज़माफ़ी का ढिंढोरा पीटने के बावज़ूद आज रेडी टू इट को वसूली के लिए महिलाओं के हाथ से छीनकर अपने घोर महिला विरोधी होने का प्रमाण दिया है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार अब प्रदेश की जनता को यह भी बताए कि कितने वसूली के लिए, किस-किस को फ़ायदा पहुँचाने के लिए छतीसगढ़ की 20 हज़ार से अधिक महिलाओं के जीवन को संकट में डाल रहे हैं।

श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि उत्तर प्रदेश में 40% महिलाओं के आरक्षण का ढिंढोरा और छत्तीसगढ़ के महिलाओं के साथ अन्याय। कहां है प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ में इनका 40 प्रतिशत का ढकोसला?

Latest news

गरियाबंद के हाथबाय जंगल में जले हुए शव के टुकड़े मिले, इलाके में सनसनी

गरियाबंद। जिले के हाथबाय जंगल में एक दिल दहला देने वाली घटना...

सीएम विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा – राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों की दिशा में ठोस कदम

रायपुर 19 मार्च 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय नई दिल्ली...

सचिन पायलट ने जेल में बंद कवासी लखमा से की मुलाकात, बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने मंगलवार को रायपुर सेंट्रल जेल...
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षक भर्ती घोटाले और महतारी सदन निर्माण पर जमकर हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र मंगलवार को काफी हंगामेदार रहा। सदन में...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान से गरमाई सियासत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन गृहमंत्री विजय शर्मा...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!