Advertisement Carousel

सरकार को चुनौती देता हूं कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में है जांच करें और दोषियों पर कार्रवाई करें – नितिन नबीन

भिलाई / भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में सोमवार को भिलाई के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए बिहार सरकार के मंत्री और छत्तीसगढ़ सह संगठन प्रभारी नितिन नबीन ने विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा कमल होगा। लोकसभा और विधानसभा दोनों ही चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सबका विकास सबका साथ सबका विश्वास के साथ यह चुनाव लड़ा जाएगा।

नितिन नबीन ने सूर्यकांत तिवारी की तरफ से दिए गए बयान के मामले में राज्य सरकार को चुनौती दे डाली है। उन्होंने कहा कि मैं चुनौती देता हूं कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में है जांच करें और दोषियों पर कार्रवाई करें। जांच में चाहे भाजपा का नेता हो या कांग्रेस का सभी पर कार्रवाई की जाए। सूर्यकांत तिवारी ने आईटी अफसरों पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था छत्तीसगढ़ में भी सत्ता परिवर्तन की साजिश रची जा रही है। इसके लिए आईटी के अफसरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

नितिन नबीन ने कहा पहली बार देश में आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। जिसके कारण एनडीए के बाहर भी समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी आग्रह किया कि प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की आबादी 32% है। इसलिए आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होने के कारण समाज एवं राज्य को भी प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उसे ध्यान में रखते हुए पार्टी से अलग हटकर छत्तीसगढ़ के विधायकों का भी उन्हें समर्थन मिलना चाहिए।

प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन ने कहा कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। प्रदेश में हुए निर्भया जैसे कांड में एक भी बयान कांग्रेस पार्टी का नहीं आना दुर्भाग्य जनक है। आतंकवादी हाफिज सईद कि पसंदीदा पार्टी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता बनकर राष्ट्र भावनाओं को ध्यान में रखते हुए समूचे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित करेगा।

बैठक में कोर कमेटी के सदस्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश के सहप्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी, पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, किरण देव, सहित प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चाओ के प्रदेश अध्यक्ष, सभी संभाग के संभाग प्रभारी व सहप्रभारी, सभी जिलों के संगठन प्रभारी व सहप्रभारी सहित सभी जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।

राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए मांगा समर्थन

error: Content is protected !!