Tuesday, April 22, 2025
बड़ी खबर RBI ने रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने...

RBI ने रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का किया फैसला…

-

नई दिल्ली । मौद्रिक नीति फैसलों पर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, रिजर्व बैंक ने पॉलिसी रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया गया है। मौद्रिक नीति फैसलों पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा स्थायी जमा सुविधा दर 6.25% पर बनी हुई है और सीमांत स्थायी सुविधा दर और बैंक दर 6.75% पर बनी हुई है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में आखिरी बार 8 फरवरी, 2023 को इजाफा किया था। तब आरबीआई ने इसे 25 बेसिस प्वाइंट या 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया था। तब से लगातार छह MPC बैठक में इन दरों को यथावत रखा गया है और इस बार भी पहले से ही इसमें कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद जताई जा रही थी। Repo Rate के साथ ही रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर स्थिर रखा है। MSF रेट और बैंक रेट 6.75% पर बरकरार है. जबकि, SDF रेट 6.25% पर स्थिर है।

Latest news

सड़कों पर 240 ई-बस उतारने तैयारियां तेज, तकनीकी तैयारियों और क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण संपन्न

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के विशेषज्ञों और अधिकारियों ने नगरीय प्रशासन...

25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए 25 अप्रैल से 15 जून...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!