Advertisement Carousel

युवा कांग्रेस ने कोरिया प्रभारी मंत्री अग्रवाल को सौपा ज्ञापन, चिरिमिरी तहसील सहित कई मुद्दों को दिलाई याद

कोरिया / जिले मे एकदिवसीय कार्यक्रम मे पधारे नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल को युवा कांग्रेस के जिला महासचिव हैप्पी वधावन ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए बतलाया कि वर्तमान मे कोरिया जिले का एक मात्र नगर पालिक निगम चिरमिरी शहर अपने स्थायित्व एवं अस्तित्व की रक्षा के लिए ज़ूक्ष रहा है, ऐसे कई कारण है जिस वजह से चिरमिरी का अस्तित्व आज ख़तरे मे है, नई खदानो का नही खुलना,कोयला खान कर्मचारियो का लगातार सेवानिवृत होना, SECL सेवानिवृत कर्मचारियो से आवास ख़ाली करवाना, राज्य शासन की ज़मीन को SECL द्वारा खनन कार्य के पश्चात वापस राज्य शासन को नही देना, स्किल इंडिया प्रधानमंत्री जी की योजना का क्रियान्वयन ना होना ऐसे कई उक्त कारणो से लोगो का पलायन जारी है।
विगत चुनाव २०१३ मे विकास यात्रा के दौरान अपनी चुनावी सभा मे माननीय मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा यह घोषणा की गई थी कि चिरमिरी को तहसील का दर्जा दिया जाएगा।पर इस नही हुआ।

इन सारी समस्याओं से रूबरू कराते हुए कांग्रेसियों ने आग्रह किया है कि माननीय मुख्यमंत्री के घोषणानूसार चिरमिरी शहर को तहसील का दर्जा दिलाया जाए।

इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष संजीव सिंह,संदीप सोनवानी, युवा नेता शकील अहमद, सुधीर अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, विक्रम सोनी, गोलू तिवारी, अंकित गुप्ता, अजय सोनवानी, मनीष सोब्ती, शिवांश जैन, राहुल, सदाशिवएवं कई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्तिथ थे ।

error: Content is protected !!