Advertisement Carousel

कोरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अलग मामलों पर 60 टन कबाड़, एक ट्रक सहित 03 आरोपी गिरिफ्तार

00 गोदाम का मालिक दीप नारायण त्रिपाठी फरार

कोरिया / कोरिया पुलिस द्वारा अवैध कबाड व्यवसाय पर बड़ी कार्यवाही की गयी है। जानकारी के अनुसार जिले के दो थानों में अलग – अलग कबाड़ के मामले पर पुलिस को सफलता मिली है। 

आपको बता कि कोरिया जिले में अवैध कबाड़ पर अब तक की यह सबसे बड़ी कार्यवाही पुलिस मान रही है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कोरिया विवेक शुक्ल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के निर्देश पर हुई। जिले के दो थानों में अलग – अलग कबाड़ के मामले पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुरे मामले में लगभग 60 टन कबाड़ 3 आरोपी और एक ट्रक बरामद किया गया है।

पहला मामला चिरिमिरी थाने का है जहां csp चिरमिरी कर्ण उके के नैतृत्व में थाना चिरमिरी के स्टाफ के साथ दबिश देकर कार्यवाही की गई और लगभग 50 टन कबाड़ जप्त किया। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये से ऊपर बताई जा रही है, मौके से दो आरोपीगण गिरफ्तार हुए पर गोदाम का मालिक दीप नारायण त्रिपाठी फरार हो गया। पुलिस शीघ्र गिरफ्तार का दावा कर रही है। मामले में आरोपियों पर धारा 41(1-4)crpc 379 Ipc के तहत कार्यवाही की गई है।

दुसरा मामला मनेन्द्रगढ़ थाने का है जहां दस टन कबाड ट्रक समेत जप्त किया गया है और जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही को अंजाम तक पहुचाने में मनेन्द्रगढ़ पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने अहम भुमिका निभाई है। आरोपी बदरुजमा अंसारी उर्फ कद्दम के द्वारा ट्रक क्रमांक कग 15 एक 4272 में भरे अवैध कबाड़ को 41(1)(4)/379 Cr.P.C के तहत जब्त कर आरोपी बदरुजमा उर्फ कद्दम को गिरफ्तार किया गया।

error: Content is protected !!