Tuesday, February 4, 2025
हमारे राज्य पुलिस का बड़ा अभियान, अपराधियों को दी गई सख्त...

पुलिस का बड़ा अभियान, अपराधियों को दी गई सख्त चेतावनी 200 से अधिक चाकूबाजों और गुंडा बदमाशों की थाने में परेड, 20 पर हुई कार्रवाई 

-

रायपुर : शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार, समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चाकूबाजों, गुंडा/निगरानी बदमाशों और अन्य असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की। इस अभियान के तहत 200 से अधिक अपराधियों और संदिग्ध तत्वों को थानों में बुलाया गया और उनकी परेड कराई गई।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के नेतृत्व में सभी नगर पुलिस अधीक्षकों ने अपराधियों को सख्त हिदायत दी। अपराधियों को चेताया गया कि वे अपराध छोड़कर शांतिपूर्वक जीवन यापन करें और अपने परिवार के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। पुलिस ने उन्हें निर्देश दिए कि जब भी उन्हें थाने में बुलाया जाए, वे तुरंत उपस्थित हों। इसके साथ ही, क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने को भी कहा गया।

अभियान के तहत कुल 20 अपराधियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। शेष अपराधियों को सख्त समझाइश दी गई कि अगर वे दुबारा किसी अपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से शहरवासियों में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में अपराधों को रोकने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

Latest news

पत्रकारों के खिलाफ दर्ज राजनीतिक प्रकरण होंगे वापस – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घोषणा की है कि प्रदेश...

“बसना में बहुत बड़ा डील हुआ है, जिसका जल्द खुलासा किया जाएगा, पूरा प्रदेश इसे देखेगा” दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – प्रत्याशियों को डरा-धमका कर...
- Advertisement -

मौसमी नेताओं से सावधान रहें जो केवल चुनाव के समय सक्रिय होते हैं:बृजमोहन अग्रवाल

निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने मैदान में उतरे सांसद बृजमोहन

छत्तीसगढ़ रेल बजट 2025-26: ऐतिहासिक निवेश और विकास की नई ऊंचाईयां

बिलासपुर/ रायपुर- 03 फरवरी 2025 / भारतीय रेलवे द्वारा प्रस्तुत बजट 2025- 26...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!