Wednesday, February 12, 2025
बड़ी खबर हुक्का सामग्री की अवैध बिक्री पर पुलिस की बड़ी...

हुक्का सामग्री की अवैध बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान संचालक और मालिक गिरफ्तार

-

रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुक्का संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। अरिहंत कॉम्प्लेक्स स्थित पान दुकानों में चोरी-छिपे हुक्का पॉट, पाइप, नोजल, कोल, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तंबाकू और अन्य हुक्का सामग्री बेची जा रही थी। पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 2 लाख रुपये के मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की है।

इस मामले में दुकान के संचालक और मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए मालिक अनुराग मंधानी पहले भी गोलबाजार थाना क्षेत्र से कोटपा एक्ट के तहत जेल जा चुका है

इस कार्रवाई को एसीसीयू (ACCU) और थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, शहर में अवैध तंबाकू और हुक्का सामग्रियों की बिक्री पर नजर रखी जा रही है, और आगे भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

जनजातीय बजट 46 प्रतिशत बढ़ाया गया है इससे छत्तीसगढ़ को बड़ा लाभ होगा: प्रहलाद जोशी

छत्तीसगढ़ के 75 लाख आदिवासियों, 27 लाख किसानों,12 लाख सामान्य व्यापारी,10 MSME व्यापारी,10...

प्रदेश कांग्रेस ने 18 नेताओं का निष्कासन रद्द किया, बृहस्पति सिंह और आनंद कुकरेजा की वापसी नहीं

रायपुर, 11 फरवरी 2025 – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक निर्णय...
- Advertisement -

राज्य में कुल 72.19% मतदान, कोरिया में सर्वाधिक 84.97%, बिलासपुर में सबसे कम 51.37%

रायपुर। नगरपालिकाओं के आम चुनाव 2025 में मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व...

राजधानी रायपुर में 60 लाख की बड़ी डकैती, आर्मी की वर्दी में पहुंचे बदमाश

रायपुर, 11 फरवरी: राजधानी रायपुर के पॉश इलाके अनुपम नगर में दिनदहाड़े 60...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!