Thursday, February 20, 2025
हमारे राज्य सरकारी नौकरी का झांसा देकर 65 बेरोजगारों से 5...

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 65 बेरोजगारों से 5 करोड़ की ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार

-

रायपुर। सरकारी विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए रायपुर पुलिस ने एक और आरोपी कपिल देशलहरे को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों ने 65 से अधिक बेरोजगारों से 5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है।

नौकरी का झांसा देकर ठगी

सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक, 29 जनवरी 2025 को अंजना गहिरवार नामक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2021 में उसने और अन्य लोगों ने सरकारी नौकरी के लिए 25-25 लाख रुपये आरोपियों को दिए थे। आरोपियों ने खुद को बड़े अधिकारियों से जुड़ा बताकर सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया, लेकिन नौकरी नहीं लगने पर पीड़ितों को अहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो गए हैं।

अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने संगठित रूप से गिरोह बनाकर इस ठगी को अंजाम दिया। अब तक इस मामले में सात आरोपियों – देवेन्द्र जोशी, झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे, नफीज आलम, हलधर बेहरा, सोमेश दुबे और अब कपिल देशलहरे को गिरफ्तार किया गया है।

चैनल बनाकर चल रही थी ठगी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कपिल देशलहरे ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बेरोजगारों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने करीब 30 लाख रुपये लेकर मुख्य आरोपी स्वप्निल दुबे को सौंपे थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

आगे की कार्रवाई जारी

अब तक 25 से अधिक पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों से करीब 15 लाख रुपये होल्ड कर लिए हैं। दस्तावेजों की जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

“विदेशी फंडिंग का ‘धर्म संकट’: मुख्यमंत्री ने कहा— ‘चंगाई’ में नहीं चलेगा कोई ‘घपला'”

रायपुर, 20 फरवरी 2025:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विदेशी फंडिंग की...

मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास: शास्त्रीय नृत्य मैराथन में बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

खजुराहो, 20 फरवरी – मध्यप्रदेश ने एक बार फिर अपनी सांस्कृतिक विरासत को...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 540 करोड़ का घोटाला, रायपुर समेत कई शहरों में अवैध कारोबार का खुलासा

रायपुर। महादेव ऐप घोटाले के बाद अब छत्तीसगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम...

फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई

रायपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत...
- Advertisement -

अवैध रूप से मवेशी परिवहन करते चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 20 फरवरी। अवैध रूप से मवेशी परिवहन करने के मामले में...

जब प्रधानमंत्री मोदी ने थामा विष्णुदेव साय का हाथ – मंच पर दिखी खास आत्मीयता

नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!