राजनांदगांव/खैरागढ़।
गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम रोड अतरिया में शुक्रवार देर रात एक शिक्षक दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी भगवती गोंड, जो एक आदतन अपराधी बताया जा रहा है, ने किसी पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही गंडई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही शुरू की।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, वारदात के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने आरोपी को शीघ्र पकड़ने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
