Advertisement Carousel

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली पर की लोकल खरीदारी, दिया ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश


कवर्धा, 19 अक्टूबर 2025
दीपावली पर्व पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए कवर्धा के स्थानीय बाजार में पहुंचकर खरीदी की। उन्होंने आमजनों और दुकानदारों से आत्मीय मुलाकात कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं।


श्री शर्मा अपने सहज और सरल अंदाज में मोटरसाइकिल से शहर भ्रमण करते हुए बाजार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दीपक, पूजा सामग्री, कमल, सिंघाड़ा, धान की बाली सहित अन्य स्थानीय वस्तुएं खरीदीं।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “त्योहारों के अवसर पर स्थानीय उत्पादों की खरीदी से छोटे व्यवसायियों और कारीगरों को प्रोत्साहन मिलता है, साथ ही स्वदेशी अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।”
स्थानीय व्यापारियों ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम लोगों में ‘लोकल फॉर वोकल’ के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
बाजार भ्रमण के बाद श्री शर्मा ने एक स्थानीय होटल में जाकर बच्चों और नागरिकों के साथ नाश्ता भी किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!