Advertisement Carousel

102 महतारी एक्सप्रेस का घरेलू उपयोग करने वाले ड्राइवर को बर्खास्त किया गया

Business concept.


रायपुर, 19 अक्टूबर 2025।
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से संचालित राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना 102 महतारी एक्सप्रेस सेवा में लापरवाही करने वाले एक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। बलौदाबाजार जिले में आपातकालीन सेवा के वाहन का घरेलू उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित ड्राइवर को तत्काल सेवा से हटा दिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2025 को चालक निलेश साहू की ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कसडोल में 102 महतारी एक्सप्रेस वाहन क्रमांक सीजी 07 4430 के साथ लगी हुई थी। इस दौरान वाहन में सीमेंट की बोरी लादते हुए उसका वीडियो सामने आया।


जनप्रतिनिधियों और मीडिया के माध्यम से वीडियो की जानकारी मिलते ही खंड चिकित्सा अधिकारी कसडोल ने इस कृत्य को आपातकालीन सेवा में गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल कार्रवाई की अनुशंसा की।


मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य कार्यालय प्रबंधक, 102 महतारी एक्सप्रेस द्वारा चालक निलेश साहू की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई।


स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि 102 महतारी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवा का अनुचित उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!