Advertisement Carousel

ओडिशा DGP के सामने 22 नक्सलियों का सरेंडर, हथियारों का जखीरा सौंपा


नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा से सटे ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में 22 नक्सलियों ने ओडिशा के DGP के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में संगठन के कई हार्डकोर कमांडर शामिल हैं, जिससे नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।


सरेंडर करने वाले नक्सलियों में अधिकांश केरलापाल एरिया कमेटी से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही दोरनापाल LOS (लोकल ऑपरेटिंग स्क्वाड) के कई सक्रिय कमांडर भी आत्मसमर्पण करने वालों में शामिल बताए जा रहे हैं।


हथियारों के साथ किया सरेंडर
आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने कुल 9 घातक हथियार भी जमा कराए, जिनमें—
1 AK-47
2 INSAS राइफल
1 SLR सहित अन्य हथियार शामिल हैं।


किन-किन कमेटियों से जुड़े थे नक्सली
जानकारी के अनुसार सरेंडर करने वाले कुल 22 नक्सलियों में—
19 नक्सली केरलापाल एरिया कमेटी, जगरगुंडा एरिया कमेटी और प्लाटून-26 से जुड़े थे
3 नक्सली आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी से संबंधित थे।


नक्सल संगठन को बड़ा झटका
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इतने बड़े पैमाने पर सरेंडर से दक्षिण बस्तर और सीमावर्ती इलाकों में नक्सल गतिविधियों पर सीधा असर पड़ेगा। लगातार चल रही सख्त कार्रवाई और पुनर्वास नीति के चलते नक्सली मुख्यधारा में लौटने को मजबूर हो रहे हैं।


यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन अभियान में एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!