Advertisement Carousel

छ.ग विधान सभा मे पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पारित करवाने की मांग, जिले के तीनों विधायकों को सौंपा ज्ञापन

कोरिया / छतीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव भरत मिश्रा के नेतृव में छ.ग विधानसभा मे पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पारित करवाने श्रम, खेल, युवा कल्याण, जनशिकायत विभाग मंत्री छ. ग शासन एवं बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े, संसदीय सचिव छ. ग शासन एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती चम्पादेवी पावले, मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल को ज्ञापन सौंपा गया।

श्री मिश्रा ने अपने ज्ञापन में उल्लेखित किया कि, छत्तीसगढ़ के पत्रकार साथियो के सुरक्षा के लिए प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने के लिए शीत कालीन सत्र के प्रथम दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधेयक लाने की मांग आप सभी विधायक गण करे। जिससे सरकार की ओर से पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक विधानसभा में सीत कालीन सत्र में ही लाया जाय और उसे पारित करवाने में भी आप सब पत्रकार जगत की मदद करे। महाराष्ट्र सहित देश के कुछ राज्यो में उक्त कानून पारित कर लागू किया जा चुका है। इसी तरह छतीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक को भी लागू किये जाने की मांग कोरिया जिले के पत्रकारों ने भी की।

प्रदेश सचिव भरत मिश्रा ने कहा कि, है कि देश के कई हिस्सों में मीडिया प्रतिनिधियों पर लगातार हमलों से उनमें असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए तुरंत कानून बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सालो मे कई पत्रकारों पर हमले हुए हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि दुनिया के कई देशों में पत्रकार सुरक्षा कानून बने हैं, जो पत्रकारों को सही और सच्ची खबर लाने के लिये प्रोत्साहित करते हैं। लेकिन भारत आज भी कुछ राज्यो के अलावा पत्रकार सुरक्षा कानून से वंचित है। आवश्यकता है सरकार देश-प्रदेश में अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून निर्माण एवं लागू करे । जिससे पत्रकार जगत अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।

केबिनेट मंत्री एवं बैकुंठपुर विधायक को ज्ञापन देने के दौरान जगजीत सिंह ग्रेवाल, राम चरित्र द्विवेदी, दिनेश द्विवेदी, अनुप बड़ेरिया, डॉ एस.एल सिंह,श्याम बिहारी जायसवाल, श्रीराम बरनवाल संभागीय अध्यक्ष, मो इलियास, वेदप्रकाश तिवारी, अरुण अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!