श्रम मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया एक साथ 10 एंबुलेंस को स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रवाना, जरूरतमंद लोगों को मिलेगी तत्काल स्वास्थ्य सुविधा


कोरिया / प्रदेश के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने जिला स्तरीय राज्योत्सव के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय आदर्श रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के मिनी स्टेडियम में हरी झंडी दिखाकर एक साथ 10 एंबुलेंस को स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रवाना किया।

उन्होने बताया कि 10 एंबुलेंस विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने पर जरूरतमंद लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य सुविधा की बेहतरी के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि से एंबुलेंस क्रय की गई है। उन्होने बताया कि एंबुलेंस जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना, मनेन्द्रगढ़, सोनहत, खडगवां एवं जनकपुर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोंडी बचरा, सलका, कोटाडोल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायेगी। उन्होने बताया कि पहले निर्धारित संख्या में एंबुलेंस नहीं होने के कारण जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए स्वास्थ्य केंद्र आने जाने में परेशानी होती थी। अब उन्हें आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी और वे समय पर अपनी स्वास्थ्य उपचार करा सकेंगे। जिले में एकसाथ 10 एंबुलेंस के प्रारंभ होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रम मंत्री श्री राजवाडे और कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा को धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्होने इसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बडी उपलब्धि बताया।

इस अवसर पर मनेन्द्रगढ क्षेत्र के विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, वरिष्ठ नागरिक तीरथ प्रसाद गुप्ता, जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एस.पैकरा, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेष साहू, नगर पालिका शिवपुर चरचा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश सिंह, सहित कृष्ण बिहारी जायसवाल मौजूद थे।

error: Content is protected !!