Advertisement Carousel

नेशनल मास्टर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जिला पुलिस बल की लल्लेश्वरी गावडे ने जीता स्वर्ण पदक

धमतरी / गुजरात में संपन्न हुए नेशनल मास्टर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में धमतरी की महिला आरक्षक ललेश्वरी गावड़े ने छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतियोगिता में वुमेंस कैटेगरी के 40 से 45 आयु वर्ग में भाग लिया और दिनांक 7 फरवरी 2020 को 80 किलोग्राम वजन लिफ्ट करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर धमतरी वापसी की हैं।

जिसका आज पुलिस कार्यालय धमतरी में पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु के द्वारा सम्मान करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिये। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी कमलेश्वर प्रसाद चंदेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी एवं रक्षित निरीक्षक के देवराजू उपस्थित रहे।

महिला आरक्षक ललेश्वरी गावडे इसके पूर्व भी नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं।

error: Content is protected !!