Advertisement Carousel

धान से लदी ट्रक कार पर पलटी, 1 की मौत, 4 गंभीर, विधानसभा थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, डीपीएस स्कूल के पास मचा हड़कंप


रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डीपीएस स्कूल के पास धान से लदी एक ट्रक अनियंत्रित होकर सामने चल रही कार के ऊपर पलट गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से कार पर जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह दब गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।


हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

error: Content is protected !!