Advertisement Carousel

रास्ता होटल बार, मिथ्या क्लब और ग्रैंड इम्पीरिया के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की बड़ी कार्रवाई


रायपुर। राजधानी में नियमों की अनदेखी करने वाले बार और क्लबों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर ने तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिए हैं।


बताया गया कि पुलिस कमिश्नर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ये बार-क्लब रात 12 बजे के बाद भी संचालित होते पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रास्ता होटल बार, मिथ्या क्लब और ग्रैंड इम्पीरिया के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की।


निरीक्षण के दौरान आबकारी विभाग की टीम को भी इन होटल और क्लबों में कई अनियमितताएं मिली थीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!