Advertisement Carousel

अब आसमान से अपराधियों पर नजर: रायपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन कालचक्र’


रायपुर।
शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए अब रायपुर पुलिस आसमान से निगरानी कर रही है। नॉर्थ जोन के डीसीपी मयंक गुर्जर के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन कालचक्र” के तहत ड्रोन के जरिए संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखी जा रही है।


बुधवार को थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह क्षेत्रों में अड्डेबाजी वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी की गई। पुलिस टीम ने इन क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग भी की।


इस अभियान का उद्देश्य चाकूबाजों, निगरानी बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों और फरार वारंटियों पर कड़ी नजर रखना और शहर में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

error: Content is protected !!