नोटबंदी की सालगिराह पर मनाया गया विजयी दिवस


कोरिया / चिरमिरी – नोटबंदी के एक वर्ष पूर्व होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश देने के लिए बुधवार को भाजपा के द्वारा डोमनहिल बाज़ार में स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर पाण्डेय, सभापति कीर्तिवासो, श्रम कर्मकार मंडल सदस्य प्रेमकांत झा आदि की मंचस्थ उपस्थिति में काला धन विरोध दिवस के रुप में मनाया गया।

जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों के द्वारा नोटबंदी के दौरान हुई लोगों को परेशानियों के बावजूद भी पूरे देश के आम नागरिकों के द्वारा जिस तरह मोदी की नोटबंदी की सफलता पर चुनाव के समय एक तरह से मोहर लगाई वही भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव के द्वारा नोटबंदी से हुए नक्सलवाद, आतंकवाद, काफी हद तक विराम लगने को विस्तार से उपस्थित जनों को जानकारी प्रदान की गई।
इसी प्रकार स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की नितियों को बखान किया गया। वही नोटबंदी से आए बैंको में कालाधन के विषय में बताया कि जिस प्रकार हमारे देश की मुद्रा एक निर्जीव प्राणी की तरह लोगों के बिस्तर, टेबल, पलंग, अलमारियों, लॉकरों, सहित टॉयलेटो में भरकर रखे हुए थे, वह सभी किसी न किसी रुप में मुद्रा के चलायमान के रुप में बैंको के तिजोरियों तक पहुंचे। जिसके कारण देश की बैंको के पास अरबों की संख्या में रुपया जमा हुआ, बैंक भी इस मुद्रा के जमा होने से जहां सशक्त बनकर उभरी वही यह सब पैसा देश के विकास में काम पूरी तरह से करेगा। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के गरीबों के हित में उठाए कदम को विपक्ष के द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष द्वारिका जायसवाल, मंडल महामंत्री राजेश सिंह, नरेंद्र साहू, गणेश ठाकुर, एल्डरमेन तारक नाथ घोष, इंदू पनेरिया, राम नरेश सिंह, ललीत व्यास, पार्षद गीता, डॉ मोहन लाल बंजारे, राजकुमार बधावन, ऊषा वैष्णव, अर्चना राय, भानू प्रताप गंगवाल, डम्बरु बेहरा, शिव सिंह, बीरबल, मंजूर आलम, बबलू शर्मा, व अन्य मौजूद रहें।।

error: Content is protected !!