Advertisement Carousel

श्रीमती तनुजा सलाम सी.ई.ओ. जिला पंचायत ने समीक्षा बैठक, तकनीकी सहायक एवं क्षेत्रीय समन्वयक को लगाई फटकार

राजनांदगांव / श्रीमती तनुजा सलाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत राजनांदगांव के द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक जनपद पंचायत सभागार में लिया गया।

जिसमें सिंघौरी गौठान में पानी टंकी निर्माण में चैडाई कम पाये जाने के कारण तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए निर्देश दिये गये है, वेटनरी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह गौठान के पंचायतो में टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच का शिविर आयोजन किया जाय एवं तिथिवार शिविर की जानकारी प्रेषित करने के निर्देश दिया गया है । कृषि विभाग के अधिकारियों को घुरूवा, वर्मी एवं चारागाह की प्रगति से प्रति सप्ताह अवगत कराने एवं जिम्मेदारी पूर्वक कार्यो का निर्वहन करनेें, एनआरएलएम अमलो को सामुदायिक बाडी, वर्मी कम्पोस्ट एवं आजीविका गतिविधि से संबंधित कार्यो हेतु निर्देशित किया गया है एवं लापरवाही बरतने पर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, समस्त 15 गौठानों के पंचायत सचिवो एवं रोजगार सहायको को समस्त कार्यो को सुचारू रूप से संचालन किये जाने एवं उच्च कार्यालय के निर्देशो का कड़ाई से पालन किये जाने हेतु श्रीमती सलाम ने सख्त निर्देश दिये है । श्रीमती सलाम ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ को निर्देशित किया है कि किसी भी अधिकारी कर्मचारी द्वारा कार्याे को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने में लापरवाही बरते जाने पर तत्काल प्रतिवेदन जिला पंचायत को कार्यवाही हेतु प्रेषित करें । कार्यक्रम अधिकरी मनरेगा को मनरेगा अंतर्गत प्रारंभ कार्यो में मजदूरों की संख्या बढाये जाने के निर्देश दिये गये है । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी तकनीकी सहायको को समय पर जीयो टैग करने एवं स्वीकृत कार्यो को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये ।

एनआरएलएम के बैंक लिकेंज के प्रकरणों की स्वीकृती के संबंध में श्रीमती सलाम ने निर्देश दिये है कि अगले 10 दिवस में शतप्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति की जावे अन्यथा कार्यवाही की जावेगी, क्षेत्रीय समन्यक गीतांजली ठाकुर को वर्तमान तक लक्ष्य के विरूद्ध प्रकरण प्रेषण नही किये जाने के कारण श्रीमती सलाम ने कडी फटकार लगाते एक सप्ताह में शत-प्रतिशत प्रकरण प्रेषण करने के निर्देश दिये है अन्यथा कार्यवाही के जाने हेतु जनपद पंचायत के विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक को निर्देशित किया गया है । बैठक में सहायक विकास विस्तार अधिकारियो एवं क्षेत्रीय समन्वयकों को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक फिल्ड विजिट करें किसी भी गौठान में निरीक्षण के दौरान समूह के सदस्य उपस्थित नही थे, जिससे उन्हे गौठान में होने वाली गतिविधियों की जानकारी नही मिल पाती है, 10 दिवस में कार्याे को सुचारू से से संचालन हेतु महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

error: Content is protected !!