Advertisement Carousel

“दो जून की रोटी” पहल से सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश

रायपुर। सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा आयोजित अभिनव पहल “दो जून की रोटी” के माध्यम से सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी संवाद का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवी संस्थाओं के प्रमुखों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान सभी सहभागी अपने-अपने घरों से बने व्यंजन लेकर पहुंचे और एक-दूसरे के साथ भोजन साझा किया। इस अवसर पर समाज एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों के बीच संवाद कम होता जा रहा है, ऐसे में इस तरह की पहल समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।


राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि एक साथ बैठकर भोजन करना भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि “दो जून की रोटी” केवल भोजन साझा करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, सहयोग और आत्मीयता को मजबूत करने का माध्यम है।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे निरंतर जारी रखने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर जसप्रीत सिंह सलूजा, किशोर महानंद, कांतिलाल जैन, विनय शर्मा, मनीषा सिंह, डॉ. प्रीति सतपथी, प्रीति दास मिश्रा, सीमा कांटकर, सोनल शर्मा, अर्चना वोरा, रेखा शर्मा, नंदिनी ढाके, गौरव दुबे, सविता मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!