Advertisement Carousel

उत्तराखंड की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी: शादाब शम्स


रायपुर। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में UCC लागू होने के बाद कई बदलाव देखने को मिले हैं और उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने इस पहल के लिए छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड को शुभकामनाएं दीं।


शादाब शम्स ने कहा कि मुस्लिम समाज में चार निकाह करना जरूरी नहीं है। एक शादी करके भी व्यक्ति मुस्लिम रह सकता है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में UCC लागू होने के बाद महिलाओं के अधिकारों और सम्मान से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। उन्होंने निकाह हलाला और ट्रिपल तलाक के मुद्दे का भी जिक्र किया और कहा कि ट्रिपल तलाक के खिलाफ दंड का प्रावधान किया गया है।


उन्होंने मदरसा शिक्षा को लेकर भी अपनी बात रखी। शम्स ने कहा कि बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ हिंदी और अंग्रेजी जैसी आधुनिक शिक्षा भी मिलनी चाहिए, ताकि मुस्लिम समाज की नई पीढ़ी बेहतर शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ सके। उनका कहना था कि शिक्षा के माध्यम से बच्चे समाज में अपनी पहचान बनाएं और दूसरे वर्गों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!